टेक डेस्क: Infinix Note 10 सीरीज के दो स्मार्टफोन Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro की आज दोपहर 12 बजे लॉन्चिंग होगी। दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Infinix Note 10 स्पेसिफिकेशंस
Infinix Note 10 में MediaTek Helio G85 SoC चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा और ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, प्राइमरी कैमरा 48MP, 2MP पोर्ट्रेट लेंस और 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट दिया गया है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। बाकी स्पेसिफिकेशन Infinix Note 10 Pro की तरह ही होंगे।
Infinix Note 10 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Infinix Note 10 Pro में 6.95-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज में आएगा । स्मार्टफोन में रियर में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया है, प्राइमरी कैमरा 64MP, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP पोर्ट्रेट लेंस और 2MP B&W लेंस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देगी । स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 चिपसेट है।
Read also: ब्लैक फंगस ने छीन लीं तीन जिंदगियां, 20 नये संक्रमित मिले
संभावित कीमत
Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro स्मार्टफोन को 20,000 रुपये के साथ पेश किया जा सकता है। Infinix Note 10 की कीमत 200 डॉलर (करीब 14,713 रुपये) हो सकती है और जबकि Infinix Note 10 Pro स्मार्टफोन को 260 डॉलर (करीब 19,127 रुपये) हो सकती है।

