Site icon Buziness Bytes Hindi

Infinix Hot 10 Play आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या होगा ख़ास

Infinix आज भारतीय बाजार में अपनी Hot सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Infinix Hot 10 Play लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। वहीं यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट किया जा चुका है जहां इसकी लॉन्च डेट के साथ ही कई खास फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। Flipkart के मुताबिक यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

Read also: सीएम के जिले में सिस्टम की मौत

Infinix Hot 10 Play की संभावित कीमत

Infinix Hot 10 Play आज यानि 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक सामने आई लीक्स और खुलासो को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत से पहले ये कई अन्य देशों में दस्तक दे चुका है। 

Exit mobile version