उत्तराखंड में घटा संक्रमण, मौतों ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंडउत्तराखंड में घटा संक्रमण, मौतों ने बढ़ाई चिंता

Date:


उत्तराखंड में घटा संक्रमण, मौतों ने बढ़ाई चिंता

रविवार को राज्य में मिले 4496 नए कोरोना संक्रमित, 188 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है। मगर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े कम न होने से स्वास्थ विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार को राज्य में 4496 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं आज 188 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवा दी। आज मिले 4496 मरीजों के मुकाबले 5034 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ हो जाने से थोड़ी राहत की किरण दिखाई दे रही है।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 1248, कोरोना हरिद्वार में 572, टिहरी में 498, पौड़ी में 391, ऊधमसिंह नगर 393, रुदप्रयाग में 356, उत्तरकाशी में 351, चमोली में 211, बागेश्वर में 153 नैनीताल में 117, पिथौरागढ़ में 100, अल्मोड़ा में 65, चंपावत में 41 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आज मिले 4496 नये संक्रमितों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 287286 और एक्टिव केस 78802 हो गये हैं। आज 188 मरीजों के दम तोड़ने के बाद प्रदेश में 4811 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना रिकवरी दर 69.11 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.74 प्रतिशत हो गयी है। रविवार को 5034 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने से स्वास्थ विभाग को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आने के बावजूद संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम न होने से प्रदेश में कोरोना का खौफ जारी है। स्वास्थ विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों के गंभीर अवस्था में आने के बाद अस्पताल पहुंचने के कारण संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। स्वास्थ विभाग की ओर से अपील की जा रही है कि कोरोना के लक्षण दिखते ही तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें और उपचार जल्द से जल्द शुरू करायें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...