Site icon Buziness Bytes Hindi

कुख्यात गैंगस्टर बदनसिंह बद्दो के घर की हुई कुर्की


कुख्यात गैंगस्टर बदनसिंह बद्दो के घर की हुई कुर्की

20 माह से फरार चल रहा है ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो

मेरठ। 20 महीने से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर बद्दो की अचल सम्पत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई आज शुरू कर दी गयी। थाना टीपी नगर क्षेत्र के बेरीपुरा में बदनसिंह बद्दो के घर पर कई थानों की पुलिस ने आज सुबह से कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी।


मेरठ का कुख्यात गैंगस्टर बदनसिंह बद्दो 10 महीने पहले पेशी पर ले जाने के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।


पुलिस ने ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में कई लोगों को जेल भी भेजा था। मगर बदनसिंह बद्दो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं शासन की निगाह भी बदनसिंह बद्दो पर टेढ़ी हो गयी थीं।


आज सुबह कई थानों की पुलिस बदनसिंह बद्दो के टीपी नगर क्षेत्र के बेरीपुरा में बनाये गये मकान पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ढोल-नगाड़े से कुर्की की कार्रवाई की मुनादी करके बद्दो का खौफ दूर करने का प्रयास किया।


Exit mobile version