इंदू की जवानी के निर्माता रयान स्टीफन का निधन

बॉलीवुडइंदू की जवानी के निर्माता रयान स्टीफन का निधन

Date:


इंदू की जवानी के निर्माता रयान स्टीफन का निधन

मशहूर फिल्मकार रयान स्टीफन का शनिवार सुबह निधन हो गया. रयान का निधन कोरोनावायरस के कारण हुआ है. रयान पहले करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े हुए थे. रयान द्वारा प्रोड्यूस की गई आखिरी फिल्म कियारा आडवाणी स्टारर इंदू की जवानी थी. इसके अलावा उन्होंने कई टैलेंटेड एक्ट्रेसेस को लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था- देवी. रयान को इस शॉर्ट फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी.

रयान स्टीफन बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले दो दशकों से काम कर रहे थे. रयान के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. कियारा आडवाणी से लेकर वरुण धवन तक, कई बॉलीवुड हस्तियों ने रयान के निधन पर दुख जताया है. कियारा आडवाणी ने रयान स्टीफन के निधन पर उनकी एक फोटो अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- हमारे प्यार रयान जल्दी चले गए.

Read also: यूपी वालों को मिल सकती है लॉकडाउन की सख्तियों में ढील

वहीं दिया मिर्जा ने रयान के निधन की खबर वाले सुपर्ण वर्मा के पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा- दिल टूट गया. रयान उन सबसे अच्छे इंसानों में से एक थे, जिन्हें मैंने कभी जाना.

निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने लिखा – जीवन क्रूर है. लेकिन आप दयालु थे. रयान, एक क्रूर दुनिया में आपकी करुणा के लिए धन्यवाद. मुझे खुशी है कि हमने कुछ कहानियों पर साथ काम किया, उन्हें लिखने का आनंद आपकी वजह से था. आप अपने पीछे बहुत से लोग छोड़ जाते हैं जो आपसे प्यार करते हैं. भगवान आपका भला करे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...