Site icon Buziness Bytes Hindi

Indravajra एप लॉन्च, बिजली गिरने की 45 मिनट पहले दे देगा सूचना


Indravajra एप लॉन्च, बिजली गिरने की 45 मिनट पहले दे देगा सूचना

बिहार सरकार ने लोगों को आकाशीय बिजली जिसे बिहार में ठनका कहा जाता है से बचाने के लिए एक एप लॉन्च किया है.बिजली गिरने के 40 से 45 मिनट पहले यह एप अलर्ट कर देगा. इससे लोगों की जान बचाई जा सकेगी.खास बात यह है कि एप को डाउनलोड करने के बाद अलर्ट के तौर पर आपके स्मार्टफोन की रिंगटोन बजेगी. बिहार सरकार ने राज्य के लोगों से इस एप को अधिक-से-अधिक संख्या में डाउनलोड करने की अपील की है.

100 लोगों की मौत
पिछले महीने बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. नीतीश सरकार ने इस घटना को बेहद संजीदगी से लिया है. मौसम को लेकर लगातार अलर्ट जारी करने के आदेश दिए गए है. लोगों को ठनका से कैसे बचे इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है. अब आपदा प्रबंधन टीम ने इंद्रवज्र नाम का एप लॉन्च कर दिया है.

Exit mobile version