Site icon Buziness Bytes Hindi

Indonesia volcanic eruption: इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, 11 लोग जलकर मरे 26 लापता

t0401 16

Indonesia volcanic eruption: इंडोनेशिया के माउंट मरापी में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी विस्फोट में 11 लोगों की जलकर मौत हो गई है। जबकि 26 लोग लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आसमान के ऊपर चारों तरफ राख की मोटी चादर फैल गई है। इंडोनेशिया के माउंट मरापी में एक ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी विस्फोट इतना भयानक था कि इससे निकली राख आसमान में करीब तीन किलोमीटर तक फैल गई है। चारों तरफ राख ही राख दिखाई दे रही है। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आसमान राख की चादर से ढक गया।

ज्वालामुखी विस्फोट में 26 लोग लापता हुए है। विस्फोट के बाद सोमवार सुबह बचावकर्मियों ने 11 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए। जबकि 26 अन्य की तलाश की जा रही है। एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसा रविवार को पश्चिमी इंडोनेशिया में हुआ था। जिसे चारों तरफ दहशत फैल गई। धमाके का असर आसपास के इलाकों में हुआ है।

लापता 11 शव बरामद

दरअसल बीते शनिवार को 75 पर्वतारोहियों ने 2,900 मीटर ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाई शुरू की थी। इस बीच सभी लोग फंस गए थे। जिनमें से आठ लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 26 की तलाश जारी है। वेस्ट सुमात्रा की खोज एवं बचाव एजेंसी प्रमुख अब्दुल मलिक ने बताया कि बचावकर्मी पर्वतारोहियों के शव और फंसे हुए लोगों को निकालने के काम जारी है। हालांकि इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विस्फोट के समय क्षेत्र में 75 पैदल यात्री थे। लेकिन अधिकांश लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को गड्ढे के 3 किमी के अंदर जाने पर रोक लगा दी है। अब्दुल मलिक ने बताया कि इससे पहले 49 पर्वतारोहियों को इलाके से निकाला था। जिनमें से कई लोग बुरी तरह से झुलसे हुए थे।

Exit mobile version