Site icon Buziness Bytes Hindi

कोलाराडो के सुपरमार्केट में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत


कोलाराडो के सुपरमार्केट में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत

कोलाराडो: अमेरिका के कोलाराडो में स्थित एक सुपरमार्केट में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। वहीं इस मानले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। ये घटना कोलाराडो राज्य के बोल्डर इलाके में हुई है।

बॉल्डर पुलिस के कमांडर केरी यामागुची ने कहा कि पुलिस अभी भी जांच कर रही है और बॉल्डर के किंग शॉपर्स स्टोर में फायरिंग के मकसद के बारे में अभी नहीं पता चल पाया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुपरमार्केट में फायरिंग की आवाज सुनकर वह भागने लगा।

बोल्डर के पुलिस चीफ मेरिस हेरोल्ड ने बताया कि जिस पुलिस अधिकारी की मौत हुई है, उनका नाम एरिक टैली था। वह पुलिस डिपार्टमेंट में 2010 से काम कर रहे थे। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे।

इससे पहले 17 मार्च को अमेरिका के अटलांटा शहर में तीन स्पा में गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी, और एक व्यक्ति घायल हुआ था। मृतकों में से अधिकांश एशियाई महिलाएं थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी थी।

Exit mobile version