Site icon Buziness Bytes Hindi

ODI में भारत की 190 रनों से शर्मनाक शिकस्त

India's shameful defeat by 190 runs in ODI

तीन मैचों की वनडे सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रलिया ने वानखेड़े में खेले गए तीन मैचों के श्रंखला के अंतिम मैच को 190 रनों के विशाल अंतर से जीतकर भारत का सूपड़ा साफ़ कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के महिला क्रिकेट टीम ने भारत को पहले ODI में 6 विकेट से हराया था. दुसरे मैच में कांटे के संघर्ष के बाद भारतीय महिला टीम को तीन रनों से हार मिली थी लेकिन तीसरे और अंतिम ODI में एकतरफा मुकाबला रहा और भारत को 190 रनों से से एक विशाल हार मिली।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने सात विकेट पर 338 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। फीबी लिचफील्ड ने 19 रनों की बेहतरीन पारी खेली। एलिसा हीली ने बेहतरीन भी शानदार अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजी में युवा श्रेयांका पाटिल ने 3 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में भारतीय टीम 32.4 ओवर में 148 रन बनाकर ढेर हो गयी गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन विकेट हासिल किये, उनके अलावा मेगन शूट, अलाना किंग और एनाबले सदरलैंड को 2-2 विकेट मिले।

338 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। सर्वाधिक रनों की पारी (29 रन) स्मृति मंधाना के बल्ले से आयी। कप्तान हरमनप्रीत कौर का निराशाजनक दौर जारी रहा, आज भी वह सिर्फ 3 रन ही बना पाईं। दीप्ति शर्मा ने ज़रूर संघर्ष किया और 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,’मुझे लगता है कि वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही। हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की थी। कौर ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में हमारे पास काफी समय होता है लेकिन व्हाइट बॉल में आपके पास उतना वक्त नहीं होगा। कौर ने कहा कि हमें काफी मेहनत करनी होगी, हमारा फोकस अब टी20 पर होगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 5 से 9 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Exit mobile version