Site icon Buziness Bytes Hindi

साल के अंत तक अमेरिका जैसी हो जाएँगी भारत की सड़कें

america

अक्सर ही भारत के नेताओं द्वारा ये बात सुनने को मिलती है कि भारत की सड़कें अमेरिका की तरह चकाचक हो जाएँगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने तो मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से भी बेहतर बता दिया था, अब ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने भी कुछ इसी तरह का दावा किया है और उन्होंने ये भी बता दिया है कि ऐसा कब तक हो जायेगा. गडकरी के मुताबिक साल के अंत तक भारत का रोड नेटवर्क अमेरिका की तरह हो जायगा।

इस बात में दो राय नहीं कि नितिन गडकरी के मंत्रालय ने सड़कों और हाईवे को बेहतर बनाने के लिए शानदार काम किया है. यही वजह है कि ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी इस तरह का दावा कर रहे हैं। नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में सड़कों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. देशभर में 36 एक्सप्रेस हाइवेज बनाये जा रहे हैं जिससे विभिन्न शहरों के बीच यात्रा के लिए काफी समय बचेगा। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक अमेरिका की तरह भारत का रोड नेटवर्क भी चकाचक हो जाएगा.

गडकरी ने कहा कि दिल्ली से चेन्नई को जोड़ने वाले हाइवे प्रोजेक्ट के बनने से 320 किमी की दूरी कम हो जाएगी. असम के नुमालीगढ़ में बांस से एथेनॉल बनाया जा रहा है, इस तरह फ्यूल में बदलाव और अच्छी सड़कों के विकास से देश में लॉजिस्टिक्स कॉस्ट कम होकर सिंगल डिजिट में रह जाएगी. गडकरी ने कहा कि अगर हमें कैपिटल इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्री का विकास चाहिए तो हमें अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है. इन्फ्रास्ट्रक्चर के बिना हम पर्यटन को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं. हमें ग्लोबल स्टैंडर्ड का इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित करना होगा और इसके लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं.

Exit mobile version