Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 585 अरब डाॅलर के पार


भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 585 अरब डाॅलर के पार

नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.091 अरब डॉलर बढ़कर 585.334 अरब डॉलर हो गया. रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर रह गया था. आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 586.082 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचाई पर था.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) के बढ़ने की वजह से मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई. विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है. रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 68.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.192 अरब डॉलर हो गई. एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्ति भी शामिल होती हैं.

आंकड़ों के अनुसार, 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 39.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.459 अरब डॉलर हो गया. देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (IMF) में मिला विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 70 लाख डॉलर बढ़कर 5.171 अरब डॉलर हो गया.

Exit mobile version