Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup: एशिया कप में नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे तेज गेंदबाज बुमराह, मुंबई लौटे

t0301 13

Asia Cup: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ ग्रुप-ए का सोमवार को होने वाला आखिरी मैच नहीं खेलेंगे। सूत्रों ने बताया है कि तेज गेंदबाज बुमराह पारिवारिक कारणों से श्रीलंका से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि वह पूरी तरह फिट हैं और सुपर-4 स्टेज के मैचों के लिए श्रीलंका लौटेगे। टीम इंडिया अगर कल सोमवार को नेपाल को हराने में कामयाब होती है तो टीम सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। सुपर-4 में टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

10 सितंबर को Super-4 का पहला मैच

टीम इंडिया कल सोमवार को नेपाल के खिलाफ बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी को मौका दे सकती है। सुपर-4 स्टेज में क्वालीफाई करने के लिए भारत को कल सोमवार 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ ग्रुप-ए का मैच जीतना जरूरी है। ये भारत के लिए करो या मरो की स्थिति होगी। वहीं मैच में बारिश की भी संभावना है। अगर बारिश होती है तो भारत और नेपाल के बीच होने वाला मैच रद्द भी हो सकता है।
ग्रुप-ए में पाकिस्तान 3 अंक के साथ सुपर—4 में पहुंच गई है। भारत के पास एक और नेपाल के पास कोई पॉइंट नहीं है। भारत अगर सुपर-4 में पहुंचा तो टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को कैंडी के मैदान पर पाकिस्तान से होगा।


Bumrah ने 13 महीने बाद वनडे खेला, लेकिन बॉलिंग नहीं

जसप्रीत बुमराह ने 2 सितंबर को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे खेला था। बुमराह ने 13 महीने बाद वनडे इंटरनेशनल में वापसी की थी। लेकिन बारिश के कारण मैच में बॉलिंग नहीं कर सके थे। टीम इंडिया ने शनिवार को कैंडी में पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बनाए थे। बुमराह ने 14 गेंद पर 3 चौके लगाकर 16 रन बनाए थे। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी शुरू ही नहीं हो सकी थी। इसलिए बुमराह सहित टीम इंडिया के किसी गेंदबाज को बॉलिंग का मौका नहीं मिला था। बुमराह ने एशिया कप से पहले 14 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। कल शनिवार को एशिया कप टूर्नामेंट के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 16 रन बनाए थे। उन्हें नसीम शाह ने आउट किया था।

बुमराह ने Ireland के खिलाफ की थी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

बुमराह ने 13 महीने बाद वनडे खेला। लेकिन वह पिछले महीने अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर चुके थे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए टीम 3 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। भारत ने 2 मैच जीते थे। जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। बुमराह ने सीरीज में 4 विकेट लिए थे। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।

Exit mobile version