Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑथर इलिट अवार्ड में पहली बार भारत की बेटी


ऑथर इलिट अवार्ड में पहली बार भारत की बेटी

मेरठ की प्राची गुप्ता इस अवार्ड की यंग एडल्ट केटेगरी में टॉप टेन में स्थान बनाने में हुई कामयाब

यदि आप में टैलेंट है तो आपकी उड़ान को कोई नहीं रोक सकता. सफलता आपके कदम चूम ही लेती है. इस बार हम आपको एक ऐसी शखसियत से रूबरू करा रहे है. जिसने अपने पेरेंट्स का नाम तो रोशन किया है. उसने देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमका दिया है.

दरअसल, दुनिया भर में प्रतिष्ठत अवार्ड इलिट अवार्ड के टॉप 10 में मेरठ की रहने वाली देश की बेटी प्राची गुप्ता का नाम शामिल हो गया है. उसने अपने टैलेंट के बलबूत यह सफलता हासिल की है. बचपन से ही अपने टैलेंट से सुर्खियां बटोर रही प्राची गुप्ता को इस अवार्ड की यंग एडल्ट केटेगरी में शामिल किया गया है.

23 को टॉप 16 के नामों की होगी घोषणा
दुनिया के प्रतिष्ठित अवार्ड में शामिल ऑथर इलिट अवार्ड में पहली बार भारत की बेटी ने अपना दबदबा कायम कर दिया है .23 अक्टूबर को कनाडा में में रेड कारपेट समारोह होगा जिसमें विश्व के सभी कैटेगरी के टॉप 16 ऑथर घोषित किए जाएंगे.विश्व के 16 लेखकों को सम्मानित किया जाएगा.बचपन से ही लिखने के शौक ने अपने स्कूल और कॉलेज में प्राची को हमेशा से कई अवार्ड दिलाएं. लेकिन इस बार प्राची ने अपनी कलम की ताकत से देश का नाम ऊंचा कर दिया.


160 ऑथर में 16 का चयन
ऑथर इलीट अवार्ड के लिए 16 कैटेगरी में विश्व के 160 लेखकों का चयन किया गया है. प्राची गुप्ता को उनकी किताब राइट फ्रॉम द स्टार शी स्टोल हिस हर्ट के लिए उनकी कैटेगरी में टॉप 10 में शामिल किया गया है. अहम बात यह है कि भारत से आज तक कोई भी इस अवार्ड के लिए नामित नहीं हुआ है. लेकिन इस बार मेरठ की बेटी प्राची गुप्ता ने अपनी कैटेगरी में टॉप टेन रैंक में शामिल हो गई है.

बिजनेस बाइट्स से प्राची गुप्ता ने अपनी खुशी शेयर की है. उसने बताया कि यह किताब पांच दोस्तों की कॉलेज लाइफ पर आधारित है. इसमें बताया गया कि किस तरह से वह लव रिलेशनशिप में डिप्रेशन का शिकार होते हैं और फिर उस से बाहर निकलते हैं .इस किताब ने दुनिया को दोस्ती के सही मायने भी बताए हैं.हर साल इस किताब के करीब 50000 कॉपियां बिकती है.इसके अलावा इस बुक को इंटरनेट पर ईबुक के रूप में और ऑडियो बुक के रूप में भी देखा और सुना जाता है. उन्होंने बताया कि विश्व भर के लेखकों कि इस अवार्ड पर नजर है.वोटिंग और किताब के कंटेंट के आधार पर आगे आने वाले को टॉप वन का खिताब मिलेगा.उन्होंने लोगों से अपील भी की कि उनके लिए वोटिंग भी करें ताकि भारत की बेटी इस खिताब को हासिल कर सके.

Exit mobile version