भारत में कोरोना के मामले 69 लाख के पार, 73,272 नए मामले

फीचर्डभारत में कोरोना के मामले 69 लाख के पार, 73,272 नए मामले

Date:


भारत में कोरोना के मामले 69 लाख के पार, 73,272 नए मामले

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 73,272 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 69,79,424 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 926 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 1,07,416 हो गई है।

एक्टिव मरीज 8,83,185
मंत्रालय के अनुसार देश में अभी एक्टिव मरीज 8,83,185 हैं जबकि 59, 88,823 लोग कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या पिछले एक महीने में पहली बार 9 लाख से कम होने की खबर आई थी।

8,57,98,698 सैंपल की जांच
वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक देश में कोरोना के लिए 8,57,98,698 सैंपल की जांच की जा चुकी है। ये आंकड़े 9 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी 9 तारीख को ही 11,64,018 सैंपल की जांच की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...