Site icon Buziness Bytes Hindi

Thailand Tour: भारतीय अब बिना वीजा के थाईलैंड घूम सकेंगे, मई 2024 तक मिली छूट

Thailand Tour

Thailand Tour: भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं। थाईलैंड अब विदेशी यात्रियों के लिए वीजा नियमों में ढील देने की संभावना तलाश रहा है। जिसमें वीजा छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार करना शामिल है।

भारत से थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर

भारत से थाईलैंड घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें थाईलैंड की यात्रा के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा जरूरत को माफ कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह छूट अगले महीने से मई 2024 तक दी जाएगी।

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने कहा कि ”भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं।” थाईलैंड ने घूमने के लिए यात्रियों के लिए वीजा नियमों में ढील देने की संभावना तलाश रहा है। जिसमें वीजा छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार करना शामिल है।

थाईलैंड वीजा के लिए 2000 भाट (लगभग 57 डॉलर) का भुगतान करना अनिवार्य

फिलहाल भारत के यात्रियों को 2 दिन के थाईलैंड वीजा के लिए 2000 भाट (लगभग 57 डॉलर) का भुगतान करना अनिवार्य होगा। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसमें यात्रा उद्योग अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करता है। बैंक ऑफ थाईलैंड के डेटा के मुताबिक, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12 प्रतिशत और नौकरियों में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देता है।

फुकेत टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेथ तांतीपिरियाकिज ने अगस्त में ब्लूमबर्ग को बताया कि आवेदन शुल्क को खत्म करना चीन और भारत के आगंतुकों को वीजा छूट देने की तुलना में आदर्श होगा।

Exit mobile version