Site icon Buziness Bytes Hindi

ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीयों ने गाड़े झण्डे

grammy awards

लॉस एंजिल्स में आयोजित 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत के शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन जैसे संगीतकारों ने अपना जलवा दिखाया है। ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिंगर टेलर स्विफ्ट, माइली साइरस, ओलिविया रोड्रिगो और लाना डेल रे का भी दबदबा रहा है। इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड्स में नेशनल से लेकर इंटरनेशनल सिंगर्स का जलवा रहा है।

ज़ाकिर हुसैन ने इस साल तीन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किये. उन्हें बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस की कैटगरी में पश्तो गाने के लिए ये अवॉर्ड मिला. इसके उन्होंने बेस्ट कन्टम्प्रेरी इंस्ट्रुमेंटल एलबम में एज वी स्पीक गाने के लिए और बेस्ट इंस्ट्रुमेंटल कंपोजिशन की कैटेगरी में मोशन गाने के लिए अवॉर्ड जीता. ज़ाकिर हुसैन अबतक पांच ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुके हैं. वहीँ देश के दिग्गज बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के सुपुत्र राकेश चौरसिया ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में पश्तो गाने के लिए और बेस्ट कन्टम्प्रेरी इंस्ट्रुमेंटल एल्बम की कैटेगरी में एज वी स्पीक लिए ये अवॉर्ड हासिल किया.

सिंगर-म्यूजिशियन शंकर महादेवन को ‘दिस मोमेंट’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम अवॉर्ड मिला. इस एलबम में कुल 8 गाने हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया. शंकर महादेवन के करियर का ये पहला ग्रैमी अवॉर्ड है. मशहूर परकेस्युनिस्ट वी सेल्वागणेश को म्यूजिक एलबम दिस मोमेंट के लिए ये अवॉर्ड मिला. इसके अलावा म्यूजिशियन गणेश राजगोपालन को भी शक्ति बैंड के एलबम दिस मोमेंट के लिए ग्रैमी अवार्ड मिला है.

Exit mobile version