इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय का एलान, भुवी की वापसी

स्पोर्ट्सइंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय का एलान, भुवी की...

Date:


इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय का एलान, भुवी की वापसी

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वापसी हुई है| सीरीज़ में पांच मैच खेले जाएंगे और सभी अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम ‘मोटेरा’ में खेला जाएगा। सीरीज़ का आखिरी मैच 28 मार्च को खेला जाएगा।

टीम में इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ हरियाणा के ख़िलाड़ी राहुल तेवतिया को भी मौका दिया गया है। तेवतिया ने पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन किया था।

टीम में रिषभ पंत के साथ ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। शनिवार को किशन ने विजय हजारे ट्राफी पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी टीम में शामिल होने की चर्चा शुरू होगई थी। आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए कई शानदार पारी खेली थी, जिनमें 99 रन की पारी भी शामिल थी।

टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...