भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी लौटी, सेंसेक्स 874 अंक ऊपर चढ़ा

फीचर्डभारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी लौटी, सेंसेक्स 874 अंक ऊपर चढ़ा

Date:

सोमवार को दुनिया भर के शेयरबाज़ारों में आयी सुनामी के बाद मंगलवार को शेयर बाज़ार में एक तेज़ उछाल देखी गयी थी और लगा था कि एक बड़ी रिकवरी होगी लेकिन जब बाज़ार बंद हुआ तो सेंसेक्स 150 से ज़्यादा अंक गिर चूका था यानि ऊपरी स्तर से 1000 अंकों की गिरावट आयी थी. बुधवार को जब एकबार फिर बाजार बड़ी उछाल के साथ खुला और फिर दिन भर ऊंचे नीचे हुआ तो यही लगा कि कल की तरह आज भी बाजार लाल रंग में क्लोज होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सेंसेक्स में 874.94 अंक और निफ़्टी में 304 अंक की बढ़त दर्ज हुई जिससे शेयर बाज़ार ने राहत की सांस ली.

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो बुधवार को सबसे अधिक तेजी ONGC में 7.45 फीसदी, Coal India में 6.24 फीसदी, Adani Enterprises में 3.70 फीसदी, Adani Ports में 3.35 फीसदी और Powergrid में 3.20 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट Indusind Bank में 2.45 फीसदी, Tech Mahindra में 0.63 फीसदी, ब्रिटानिया में 0.32 फीसदी, HUL में 0.26 फीसदी और Titan में 0.15 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सभी हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी Oil & Gas में 3.06 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी Midsmall Healthcare में 1.94 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 1.41 फीसदी, निफ्टी Healthcare में 2.01 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.83 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.48 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 1.46 फीसदी, निफ्टी Pharma में 2.20 फीसदी, निफ्टी Metal में 2.69 फीसदी, निफ्टी Media में 2.58 फीसदी, निफ्टी IT में 1.48 फीसदी, निफ्टी FMCG में 1.17 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 1.26 फीसदी, निफ्टी Auto में 1.70 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.75 फीसदी दर्ज हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...