भारतीय शेयर बाज़ार धड़ाम, सेंसेक्स में 11 सौ अंकों से ज़्यादा की गिरावट

बिज़नेसभारतीय शेयर बाज़ार धड़ाम, सेंसेक्स में 11 सौ अंकों से ज़्यादा की...

Date:


भारतीय शेयर बाज़ार धड़ाम, सेंसेक्स में 11 सौ अंकों से ज़्यादा की गिरावट

गुरुवार का दिन शेयर बाजारों के लिए काफी बुरा रहा. सेंसेक्स 1114.82 अंक गिरकर 36,553.60 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 326.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,805.55 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़ अन्य सभी के शेयरों में गिरावट दर्ज की. सबसे ज्यादा 7.10 फीसदी का झटका इंडसइंड बैंक को लगा. इसके अलावा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूटे. टीसीएस व टेक महिन्द्रा के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा और टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई.

निफ्टी पर गुरुवार को इंफ्राटेल, ZEEL और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स बन कर उभरे, वहीं इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, ग्रै​सिम और टीसीएस टॉप लूजर्स रहे. कारोबार बंद होने पर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा 4 फीसदी से अधिक की गिरावट मेटल और आईटी शेयरों में रही. पीएसयू बैंकों के शेयर 3.89 फीसदी टूटे.

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. BSE का सेंसेक्स 386.24 लुढ़ककर 37,282.18 पर खुला. वहीं, NSE के निफ्टी में 120 की गिरावट के साथ 11,011 अंक पर कारोबार शुरू हुआ. कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर में ही सेंसेक्स 550 अंक टूट गया. पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,304.26 का उच्च स्तर और 36,495.98 का निम्न स्तर छुआ.

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. फार्मा और पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली ज्यादा रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 66 अंकों की गिरावट रही है और यह 37,668.42 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 22 अंकों की गिरावट रही है और यह 11132 के स्तर पर बंद हुआ. कल के कारोबार में एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहा, वहीं एयरटेल में 8 फीसदी गिरावट रही.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...