भजन की दुनिया के सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा इन दिनों इंटरनेट पर छाए रहते हैं। कभी बिगबॉस के घर में जाने के लिए तो कभी अपनी स्टूडेंट जस्लीन मथारू के साथ लिंकअप को लेकर। इस बार चर्चा है उनके नए अलबम लव ग्रोज की जिसमें उन्होंने अंग्रेजी भाषा में रोमांटिक गीत गाए हैं। पिछले दिनों अनूप जलोटा (Anoop Jalota ) लाल जी टंडन के जन्मउत्सव में शामिल होने के लिए लखनऊ में मौजूद थे। इस अवसर बिगबॉस के घर से लेकर जस्लीन से अपने रिश्ते पर किए गए हर सवाल का जवाब उन्होंने अपने खास अंदाज में दिया।
Read also: फिल्म टाइगर नागेश्वर राव के सेट के लिए खर्च होंगे सात करोड़ रुपये
जब से आपने बिगबॉस शो में हिस्सा लिया है आए दिन चर्चा में रहते हैं?
मैंने बिगबॉस ( Big Boss) कभी देखा नहीं था। और आज भी नहीं देखता हूं। लेकिन मैंने उस घर में बहुत अच्छा वक्त गुजारा है। उस घर में ना मेरी तूतूमैमै हुई और ना ही किसी से लड़ाई। मैं वहां भी अभ्यास करता था, ध्यान करता था जैसे रोजमर्रा की जिंदगी में करता हूं। जहां तक लोगों का सवाल है लोग जो बातें करते हैं मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सही हूं मैं यह जानता हूं, लोग अगर गालियां भी दे रहे हैं तो मैं उन गालियों को लेता ही नहीं हूं।
जस्लीन से आपके रिश्ते को लेकर कई बातें हुईं?
जस्लीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है और कुछ नहीं। दरअसल जस्लीन को बिगबॉस से ऑफर आया था। वह मेरी स्टूडेंट थी सो मेरे पास आई और कहने लगी कि वह जोड़ी में बुला रहे हैं। पहले मैंने मना किया फिर बाद में सोचा चल कर देखता हूं और फिर ये मेरे लिए पेड हॉलीडे था। बस मैं चला गया। उसके बाद जो भी अखबरों में आया मेरे और जस्लीन के बारे में मैं तो वह सब पढ़ता ही नहीं हूं। इसलिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जानता हूं कि वह आज भी मेरी स्टूडेंट ही है।
जस्लीन के साथ शादी की खबर क्यों फैली थी?
जब मुझे पता चला तो मैं तो खुद उसे ढूंढने निकल पड़ा था। मेरी उससे शादी हुई तो वह गई कहां? (हंसते हुए) अरे जस्लीन के पिता ने एक फिल्म बनाई थी ‘वह मेरी स्टूडेंट है’। इस फिल्म में भी मैं उसका गुरु बना हूं। इसी फिल्म का एक फोटो था जिसमें हमारा गेटअप दूल्हा दुल्हन के रूप में था। वह फोटो नेट पर आ गया तो सबने यह खबर उड़ा दी थी।
अंग्रेजी अलबम में गाना गाकर सबको चौंका दिया, अचनक यह बदलवा क्यों?
यह कोई बदलाव नहीं है। संगीत तो संगीत ही है सिर्फ भाषा का फर्क है। जब लव ग्रोज अलबम का ऑफर मेरे पास आया मैंने कहा पहले मुझे गीत के बोल सुनाओ। जब मैंने गाना सुना तो उन गीतों में एक प्रेम की भावना थी। मैंने खुद इन गानों के लिए धुन बनाई है और इन्हें गाया भी है। हां अगर माइकल जैकसन टाइप गाना होता तो नहीं गाता। अब तो जल्द ही दूसरा इंगलिश अलबम लाने की तैयारी में हूं।
Read also: एनवाईआईएफएफ में नॉमिनेट हुई निर्देशक सरजून की फिल्म बुर्का
लालजी टंडन के साथ खास लगाव?
उनके साथ हमारे पिता जी की बहुत अच्छी मित्रता थी। बचपन में उनके और पिता जी के साथ मैं भी संघ कार्यालय में ही रहता था। उनके मन में संगीत के लिए बहुत प्रेम था। मुझे हमेाशा उन्होंने अनूप कहा। जब मैं मुम्बई चला गया तब भी वह कहते अनूप बेटा कैसे हो ठीक होद्व हमेशा हाल चाल लेते थे।
