ट्रेन का सफर सबको अच्छा लगता है, इस सफर में नया अनुभव होता है। आपको बता दे भारत में रोजाना रेल का सफर 2 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं, इससे आप जान ही गए होंगे ही की रेल मे सफर भारत में कितना महत्व रखता है। वहीं आपको ये भी पता होना चाहिए की रेल यात्रा के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना जेल के साथ भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है:
कई बार लोग जल्दी जल्दी में टिकट लेना भूल जाता है और कई लोग जानबूझकर टिकट नहीं लेते हैं। वही कई ऐसे भी लोग होते है जो अलग डेट की टिकट लेकर यात्रा करते हैं। ऐसा ना करे, क्योकि अगर रेल सफर के दौरान पड़के गए तो छह माह की जेल या एक हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है।
Read also: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वारंटाइन-मुक्त यात्रा निलंबित रहेगी
कभी – कभी लोग जनरल का टिकट लेकर स्लीपर क्लास में चले जाते है, ऐसा ना करे | वरना आपको जेल भेज सकता है क्योंकि रेलवे में ये दंडनीय अपराध है। अगर आप ऐसा करते हुए पड़के गए तो दोनों क्लास के किराए के बीच के अंतर के बराबर जुर्माना भरना होगा।
रेल यात्रा के समय अपने साथ गैस सिलेंडर या केरोसिन जैसे सामान लेकर यात्रा ना करे, इससे दूसरों की जान माल का खतरा होता है | अगर ऐसा कोई करता है तो उसे तीन साल की जेल या एक हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है |
अक्सर देखा जाता है कि रेल में यात्रा करते समय यात्रा तो 1 व्यक्ति करता है। लेकिन उसके पास जो सामान होता है, उसकी मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके लिए रेलवे ने नियम बनाया है कि जिस क्लास का टिकट है उतनी ही मात्रा में सामान होना चाहिए, आइए आपको बताते है कि किस क्लास में कितनी मात्रा का सामान होना चाहिए।
Read also: “अनावश्यक यात्राओं” को कम करने के लिए रेलवे ने बढ़ाया किराया
रेल में यात्रा करते समय यात्रा तो 1 व्यक्ति करता है लेकिन उसके पास सामान काफी ज्यादा होता है | आपको बता दे रेलवे ने नियम बनाया है कि जिस क्लास का टिकट है उतनी ही मात्रा में सामान होना चाहिए | इसीलिए इस बात का ध्यान जरूर दे, वरना सामान के वजन का 6 गुना ज्यादा जुर्माने के रूप में देना पड़ेगा।
अगर आप किसी अन्य की टिकट पर यात्रा करते हुए पड़के गए तो यात्री को TT बेटिकट मान लेगा। इसके बाद आप पर कार्रवाई भी हो सकती है, आपको 3 महीने की जेल या 5 हजार का जुर्माना हो सकता है।

