Site icon Buziness Bytes Hindi

भारतीय खिलाड़ी ऐसे चुनते हैं अपनी जर्सी का नंबर


भारतीय खिलाड़ी ऐसे चुनते हैं अपनी जर्सी का नंबर

नई दिल्‍ली।जब भी कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरता है तो उसकी जर्सी के पीछे एक नंबर लिखा होता है. अधिकतर लोगों के मन में एक ही सवाल रहता है कि जर्सी का नंबर कैसे चुना जाता है. दरअसल जब कोई खिलाड़ी डेब्‍यू करता है तो बोर्ड उसे सिर्फ कैप देता है, जिस पर लिखा होता है कि उस देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाला कौनसे नंबर का खिलाड़ी है. मगर जर्सी का नंबर चुनने के लिए खिलाड़ी स्‍वतंत्र होते हैं. वो अपनी पसंद का कोई भी नंबर चुन सकते हैं. बशर्ते वो नंबर पहले से ही किसी के पास न हो. जर्सी का नंबर चुनते हुए कोई अपने लकी नंबर को ध्‍यान में रखता है तो कोई अपने जन्‍मदिन की तारीख को चुनता है. आइए जानते हैं कुुुछ बड़े भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर और उसके पीछे की वजह…

सचिन तेंदुलकर
दुनिया के महान बल्‍लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर की जर्सी का नंबर 10 था. एक इंटरव्‍यू में सचिन ने बताया था कि उनके सरनेम में 10 आता है. इसी वजह से इस नंबर की जर्सी को चुना.

विराट कोहली
भारतीय कप्‍तान विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं. दरअसल 18 दिसंबर 2006 को उनके पिता का निधन हो गया. इसी वजह से उन्‍होंने इस नंबर को चुना. कोहली ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि इस नंबर की जर्सी को पहनते समय उन्‍हें अहसास होता है कि उनके पिता उनके आस पास ही है.

एम एस धोनी
पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी नंबर 7 की जर्सी पहनते हैं. दरअसल उनका जन्‍मदिन साल के सातवें महीने की 7 तारीख को आता है.

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग की कहानी काफी दिलचस्‍प है. वो पहले 44 नंबर की जर्सी पहनते थे. बाद में उन्‍होंने ज्‍योतिषी के कहने पर 46 नंबर की जर्सी पहनी शुरू की, मगर वो उनके लिए लकी साबित नहीं हुआ और फिर उन्‍होंने बिना नंबर की जर्सी पहनने का ही फैसला लिया.

Exit mobile version