Site icon Buziness Bytes Hindi

Asian Games 2023: शूटिंग में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता, भारत के पदकों की संख्या 41

t0101 1

Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने पांच पदक जीते हैं। इनमें दो गोल्ड, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। सातवें दिन भारत को शूटिंग में रजत पदक, टेनिस और स्क्वैश में स्वर्ण, जबकि एथलेटिक्स में एक रजत और कांस्य मिला। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कम से कम रजत पक्का किया है। आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले हैं। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा करेगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

शूटिंग में एक और गोल्ड मेडल

भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में गोल्ड मेडल जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया। भारत की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का बड़ा स्कोर है। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।

आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला

शूटिंग में भारत को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने देश के लिए रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया है। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला। अदिति अशोक ने रजत पदक देश की झोली में डाल दिया। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड जीता। अदिति अशोक ने आखिरी दिन साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।

Exit mobile version