Site icon Buziness Bytes Hindi

CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जगाई पहले गोल्ड की आस

महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी वेल्स को मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के बाद भारत के लिए CWG की मेंस हॉकी स्पर्धा में पहला गोल्ड जीतने की उम्मीदें रौशन हो गयी हैं. रविवार को ग्रुप-बी के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया. भारत के लिए उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह तीन और गुरजंत सिंह ने एक गोल दागा जबकि वेल्स की तरफ से इकलौता गोल गैरेथ फरलोंग ने 55वें मिनट में किया.

पहले क्वार्टर की बात करें तो भारतीय टीम ने वेल्स को पूरी तरह दबाये रखा इसके बावजूद वह गोल करने में सफल नहीं हो पायी. दूसरा क्वार्टर पूरी तरह टीम इंडिया के फेवर में रहा, 18वें और 19वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नरों को ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने गोल बदलकर भारत को दो गोलों की बढ़त दिला दी. तीसरे क्वार्टर में भारत को मिले पेनल्टी स्ट्रोक हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया. 

Read also: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट : जिसमें हर गेंद पर होता है रोमांच , भारत पाक संबंधों पर भी असर

चौथा और अंतिम क्वार्टर में भी भारत के नाम रहा, खेल के 49वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने गुरजंत को एक शानदार पास दिया जिसे गुरजंट ने गोल में कन्वर्ट कर भारतको निर्णायक रूप से 4-0 आगे कर दिया. वेल्स के लिए गैरेथ फरलोंग ने मैच के आखरी क्षणों में एक गोल दागकर टीम का सूपड़ा साफ़ होने से बचाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश में है. भारत का इन खेलों में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रहा, इन दोनों गेमों में उसे रजत पदक हासिल हुआ था. उम्मीद है कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में टीम इंडिया का गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा हो सकता है.

Exit mobile version