हॉकी खिलाड़ी Khushboo Khan को मिला MG भोपाल का सपोर्ट

स्पोर्ट्सहॉकी खिलाड़ी Khushboo Khan को मिला MG भोपाल का सपोर्ट

Date:

इरादे अगर बुलंद हैं तो हर मुश्किल आसान हो जाती है, आप बुलंद हौसलों के साथ अपनी मंज़िल की तरफ बढ़ने की कोशिश तो कीजिये देखिये आपका हाथ थामने वाले, आपका हौसला बढ़ाने वाले हाथ भी आपकी तरफ बढ़ने लगेंगे। यह बाते किसी किताब से ली गयी हुई कुछ पंक्तियाँ नहीं हैं, हकीकत है. एक ऐसी लड़की की कहानी जिसने गरीबी से लड़कर जीना सीखा, अपने सपनों को पूरा करना सीखा। कहानी है भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली खुशबु खान की जो अंडर-23 राष्ट्रीय महिला हॉकी की गोलकीपर हैं, जून में आयरलैंड में होने वाले विश्व कप टीम का हिस्सा है. खुशबु ने अपनी मंज़िल की तरफ कदम बढ़ा दिया और उनके बढ़ते क़दमों को और मज़बूती देने के लिए MG भोपाल ने उनकी ओर हाथ बढ़ाया है, उनका हौसला बढ़ाने के लिए, उनके सफर को और आसान बनाने के लिए ताकि वह देश का नाम रौशन कर सकें। उनकी इस कोशिश में उन्हें किसी तरह की कोई अड़चन न आये, न मानसिक और न आर्थिक।

एमजी भोपाल अब खुशबु के परिवार के लिए एक आवास उपलब्ध कराएगा साथ ही खुशबु के एक भाई को कंपनी के किसी शो रूम पर नौकरी देगा और दुसरे भाई को व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में एडमिशन दिलवाएगा ताकि आगे चलकर उसे भी रोज़गार करने या नौकरी मिलने में आसानी हो. डीलर प्रिंसिपल MG भोपाल ऋषि आनंद ने इस मौके पर कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को जैसे ही खुशबु खान और उनकी पारिवारिक हालत के बारे में पता चला हम लोगों ने फ़ौरन ही उनको सपोर्ट करने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशबु की उपलब्धियों पर बड़ा गर्व है और मुझे इस बात पर भी गर्व MG भोपाल खुशबु की इस यात्रा का हिस्सा बन रहा है.  

ऋषि आनंद ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से, MG Motor India समाज में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। MG SEWA के तहत, ब्रांड सभी को सशक्त बनाने की पहल करता है, विशेषकर महिलाओं और समाज के विभिन्न समुदायों के टैलेंटेड बच्चों के लिए ।

बता दें कि भोपाल कभी देश की हॉकी के लिए एक बड़ा नाम था, असलम शेरखान जैसे कई खिलाडियों ने विश्व कप, ओलंपिक्स और दूसरे कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं  में देश का और भोपाल का बड़ा नाम रौशन किया, खुशबु खान अब उसी की एक कड़ी है और यकीनन MG भोपाल का सपोर्ट मिलने से अब वह बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दे पाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...