COWIN पोर्टल ने पेश किया नया फीचर, जाने क्या है वो फीचर

टेक्नोलॉजीCOWIN पोर्टल ने पेश किया नया फीचर, जाने क्या है वो फीचर

Date:


COWIN पोर्टल ने पेश किया नया फीचर, जाने क्या है वो फीचर

टेक डेस्क। भारत सरकार ने CoWIN पोर्टल में एक नया फीचर उपलब्ध करवाया है। इस नए फीचर में यूजर्स को एक 4 डिजिट का सिक्योरिटी कोड मिलेगा, जिसका इस्तेमाल उनको वैक्सीनेशन के दौरान करना होगा। यह कोड आपको स्वास्थ्य कर्मचारी को देना होगा। 

ये फीचर इसलिए जोड़ा है,क्योंकि पिछले कई दिनों से शिकायत आ रही थी की लोगों को कोविन पोर्टल की तरफ से वैक्सीनेशन का मैसेज मिल था, जिन्होंने ऑनलाइन वैक्सीनेशन स्लॉट बुक किया था, लेकिन वह निर्धारित दिन पर टीकाकरण के लिए नहीं गए।

ये फीचर उन लोगों के लिए है  जिन्होंने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक किया है। लोगों के पास एक SMS आएगा, जिसमें 4 डिजिट सिक्योरिटी कोड होगा। इसके अलावा एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप भी मिलेगी, उसमें भी यह कोड उपलब्ध होगा।

Read also: संगीतकार वनराज भाटिया का 93 वर्ष की आयु में निधन

जिन लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक किया है ये फीचर उनकी जानकारी दर्ज कर देगा | सरकार ने कहा है की इससे लोगों को  वैक्सीनेशन के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related