Site icon Buziness Bytes Hindi

फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है सफारी डेस्टिनेशन, सब कर सकेंगे एन्जॉय


फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है सफारी डेस्टिनेशन, सब कर सकेंगे एन्जॉय

सफारी प्रकृति के दर्शन यानी झीलों, जंगलों या दुर्गम पहाड़ी रास्तों के लिए ही किया जाता है। और सभी को घोड़े, हाथी या ऊंट की सवारी करना पसंद होता है |  इसलिए  हम आज आपको कुछ ऐसी ही सफारी डेस्टिनेशन के बारे में बताना जा रहे है –

कैमल सफारी

कैमल सफारी के लिए राजस्थान उपयुक्त जगह है |  यूरोप और अमेरिका से लोग ऊंट की सवारी का आनंद लेने आते हैं। कैमल सफारी करके आप  रेगिस्तान के पर्यावरण और जन जीवन को करीब से देख और महसूस कर सकते हैं। कैमल सफारी के लिए जैसलमेर से जोधपुर, जैसलमेर से बीकानेर और जोधपुर से बीकानेर के बीच लोकप्रिय है।

हॉर्स सफारी

घुड़सवारी के लिए कर्नाटक के श्रीरंगपत्तन से रामपुर, रंगनथिट्टू और बेलगोला होते हुए बालमुड़ी फॉल्स तक की यात्रा काफी लोकप्रिय है। हॉर्स सफारी के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।  इसके अलावा मैसूर से ललितादिर और उत्तनहल्ली में भी घुड़सवारी का आनंद ले सकते है | 

Read also: मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लोगों के लिए एक लाख मुक्त कोविड-19 वैक्सीन डोनेट किया

एलीफैंट सफारी

हाथी से ज्यादा मस्ती वाली सवारी तो शायद कोई नहीं है, इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल वन्य जीव अभयारण्य में होता है |  श्रृंखलाओं में उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और असम काजीरंगा मशहूर हैं। केरल का पेरियार सेंक्चुअरी में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Exit mobile version