Site icon Buziness Bytes Hindi

ODI World Cup 2023: विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन, रोहित होंगे कप्तान

ODI World Cup 2023

ODI World Cup 2023: भारत इस साल वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा। विश्व कप के लिए टीमों के चयन के लिए पांच सितंबर की डेडलाइन दी गई थी। इसका पालन करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की आज घोषणा कर दी है। इस टीम में हालांकि 27 सितंबर तक बदलाव किए जा सकते हैं। विश्व कप में रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के कप्ताह होंगे। उनके साथ उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ईशान किशन बैकअप ओपनर

भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका रोहित और शुभमन गिल निभाएंगे। ईशान किशन बैकअप ओपनर के रूप में होंगे। हालांकि, उन्हें मध्यक्रम में मौका मिल सकता है। विश्व कप में भारतीय मध्यक्रम को मजबूती देने का दारोमदार विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर होगा। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में शामिल रहेंगे। किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उन्हें मौका मिल सकता है।

राहुल और ईशान पर विकेट कीपर की जिम्मेदारी

विकेटकीपर के लिए भारत के पास दो ​खिलाड़ी हैं। इनमें राहुल और ईशान पर विकेट कीपर की जिम्मेदारी होगी। ऑलराउंडर के तौर पर चार खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया है। इनमें हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल शामिल हैं।
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा कुलदीप यादव के अलावा जडेजा और अक्षर के पास होगा।

भारत की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होगा। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में होगा। 2019 की तरह इस बार वनडे विश्व कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर होगा। सभी 10 टीमें एक-दूसरे से विश्व कप में भिड़ेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा।

Exit mobile version