Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना संकट में भारतीय कंपनियों और उद्योगों ने बेहतर काम किया: RBI गवर्नर


कोरोना संकट में भारतीय कंपनियों और उद्योगों ने बेहतर काम किया: RBI गवर्नर

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को सातवें एसबीआई बैंकिंग एंड इकनॉमिक्स कॉनक्लेव में कहा कि कोरोना संकट के समय में भी भारतीय कंपनियों और उद्योगों ने बेहतर काम किया। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संकट ने दिखा दिया कि देश की अर्थव्यवस्था और इसका फाइनेंशियल सिस्टम कितना मजबूत और लचीला है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक तंत्र को संरक्षित रखने, मौजूदा संकट में अर्थव्यवस्था को सहयोग देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘आरबीआई के लिए विकास पहली प्राथमिकता है, वित्तीय स्थिरता भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है।’

उन्होंने कहा, ‘आरबीआई ने उभरते जोखिमों की पहचान करने के लिए अपने ऑफसाइट निगरानी तंत्र को मजबूत किया है। आरबीआई पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक के लिहाज से समाधान निकालने के लिए भी सभी हितधारकों से बात कर रहा है।’

शक्तिकांत दास ने कहा, ‘पिछले 100 सालों में कोरोना सबसे बड़ा स्वास्थ्य और आर्थिक संकट बनकर उभरा है। इसने कई नकारात्मक प्रभाव डाले हैं। इसमें उत्पादन से लेकर नौकरी तक शामिल है। इसने मौजूदा विश्व को चोट पहुंचाई है। वैश्विक स्तर पर कैपिटल से लेकर लेवर मूवमेंट पर प्रभाव डाला है।’

Exit mobile version