Site icon Buziness Bytes Hindi

टोक्यो ओलंपिक से भारतीय एथलीट बड़ी संख्या में पदकों के साथ वापसी करेंगे: पुलेला गोपीचंद


टोक्यो ओलंपिक से भारतीय एथलीट बड़ी संख्या में पदकों के साथ वापसी करेंगे: पुलेला गोपीचंद

इंफाल: नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एनएसयू), मणिपुर ने फिजिकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा प्रदान की गई तकनीकी सहायता के साथ शनिवार को ‘टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत की यात्रा एवं उम्मीद’ विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में पद्म भूषण और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पुलेला गोपीचंद वेबिनार के मुख्य अतिथि थे।

गोपीचंद ने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि यह ओलंपिक भारत के लिए यादगार रहेगा और एथलीट बड़ी संख्या में पदकों के साथ वापसी करेंगे। उन्होंने शीर्ष पदक विजेता देशों में से एक बनने के लिए, महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए जमीनी स्तर पर कोचिंग और प्रशिक्षण में सुधार के महत्व पर भी जोर दिया।

इस वेबिनार में एथलीट, खेल वैज्ञानिक, प्रशासक, 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान वी. भास्करन, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और पूर्व ओलंपियन लंबी जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता एन. कुंजारानी देवी और राष्ट्रीय कोचिंग अकादमी, मलेशिया के उपाध्यक्ष डॉ. लिम बून हूई ने भी अपने विचार साझा किये।

Exit mobile version