चीन सीमा पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तैयार

उत्तराखंडचीन सीमा पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तैयार

Date:


चीन सीमा पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तैयार

  • उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर उड़ान भर रहे हैं वायु सेना के लड़ाकू विमान
  • चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार

न्यूज डेस्क। भारत और चीन के बीच कई महीनों से चला आ रहा तनाव अब शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। अब तक जहां चीन के सामने सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ही सक्रिय भूमिका निभा रही थी वहीं अब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान भी उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर उड़ान भर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उत्तरकाशी के सीमा क्षेत्र का दो बार हवाई दौरा किया है।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की सेना ने द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ हिंसक झड़प की थी। जिसके बाद से सीमांत जनपद उत्तरकाशी के नेलांग बाॅर्डर की अंतिम चैकियों पर सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया था। चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है।

अलर्ट मोड पर आ गई सेना किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती। क्योंकि पूर्व के अनुभव बताते हैं कि चीन हमेशा धोखे से वार करता है। ऐसे में उत्तराखंड की सीमाओं पर चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वायु सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर अब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

गौरतलब है कि भारत-चीन की 345 किलोमीटर लंबी सीमा उत्तराखंड में आती है। इसमें उत्तरकाशी में करीब 122 किलोमीटर लंबी सीमा है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पास है। अब वायु सेना के लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने से सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...