Site icon Buziness Bytes Hindi

IND Vs ENG: 6 कैच टपकने के बाद भी टीम इंडिया आसानी से जीती मैच

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रंखला का पहला मैच भले ही बड़ी आसानी से कल रात जीत लिया लेकिन फील्डिंग में लापरवाई की कई घटनाएं सामने आईं, भारतीय फील्डरों ने 6 कैच टपकाये, यह तो कहिये कि भारत के लिए कल एक अच्छा दिन था वरना 6 कैच टपकाने वाली टीम इतनी आसानी से मैच जीत जाय, ऐसा होता बहुत कम है.

Read also: IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में राहुल को रिप्लेस करेंगे लक्ष्मण

टीम की खराब फील्डिंग पर कप्तान रोहित शर्मा का भी बयान है. रोहित ने माना कि क्षेत्ररक्षण के दौरान कई कैच टपकाये गए जो भारी पड़ सकते थे, हमें इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा और आगे के मैचों में सुधार लाना होगा। रोहित शर्मा ने कहा कि कम से कम 3 ऐसे कैच थे जो पकड़े ही जाने चाहिए थे. भारतीय कप्तान ने कहा कि हम फील्डिंग स्टैंडर्ड को और ऊंचा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट कमजोरियों पर काम कर रहा है और आगे के मैचों में हम इस मामले में मजबूत वापसी करेंगे.

बता दें कि रोहित शर्मा ने कल टी-20 में अपनी कप्तानी में लगातार 13वां मैच जीता है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी की और इंग्लिश गेंदबाज़ों की ज़बरदस्त धुनाई करते हुए निर्धारित 20 ओवरों 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। रोषित शर्मा 24, दीपक हुड्डा 33, सूर्यकुमार यादव 39 और हार्दिक पांड्या ने 51रनों की ज़ोरदार पारियां खेलीं , इंग्लैंड के लिए सिर्फ क्रिस जॉर्डन ही प्रभाव छोड़ सके, जॉर्डन ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

Read also: Rohit Sharma COVID-19 Positive: टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा को हुआ कोरोना

जवाब में इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गयी और पूरी टीम 19. 3 ओवरों में 148 रनों पर ढेर हो गयी और उसे 50 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों स्विंग गेंदबाज़ी का शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक पंड्या ने चार विकेट चटकाए, भुवनेश्वर के तीन ओवर में सिर्फ 10 रन ही बने, डेब्यूटांट गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही मैच ज़बरदस्त प्रभाव छोड़ा और 3.3 ओवरों 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। श्रंखला का दूसरा टी 20 9 जुलाई को खेला जायेगा।

Exit mobile version