Site icon Buziness Bytes Hindi

Lawn Bowls Gold Medal: लॉन बॉल में भारत ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

लॉन बॉल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया. लॉन 92 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने इस स्पर्धा में कोई मेडल जीता हो, वह भी सीधा गोल्ड मेडल! फाइनल मुकाबले में भारत की महिला टीम  ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी है. इस महिला टीम का नेतृत्व लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी कर रही थीं. 

ढाई घंटे तक चले इस बेहद रोमांचक मुकाबले में उतार-चढ़ाव का खेल चलता रहा, भारत ने आरम्भ में बढ़त बनाई लेकिन साउथ अफ्रीका ने जल्द ही वापसी की. लेकिन अंत में टीम इंडिया ने 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया. इस स्वर्णिम सफलता के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में  4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज़ मेडल आ चुके हैं. 

Read also: एशिया कप: भारत-पाक की भिड़ंत 28 अगस्त को

मुकाबले में पहले भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका ने स्कोर 2-1 कर दिया. फिर टीम इंडिया ने  4-2 से बढ़त बना ली. मुकाबला आगे बढ़ता रहा और साथ ही टीम इंडिया की बढ़त भी मज़बूत होती रही. हालांकि जब एंड शुरू हुए तब टीम इंडिया लड़खड़ाई. दक्षिण अफ्रीका ने इस मौके पर लगातार महत्वपूर्ण प्वाइंट हासिल कर मुकाबला 8-8 से बराबरी पर पहुंचा दिया. 13 राउंड तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे का मुकाबला चला. आखिरकार भारत ने 17-10 से मैच जीत लिया. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया था.  

लॉन बॉल कॉमनवेल्थ गेम्स में 1930 से ही खेला जा रहा है, इस इवेंट में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है जिसने अबतक 21 गोल्ड मेडल जीते हैं. 20 गोल्ड के साथ स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर है. भारत की यह पहली सफलता है, इससे पहले भारत ने लॉन बाल में अबतक कोई भी पदक नहीं जीता था.

Exit mobile version