Site icon Buziness Bytes Hindi

अत्याधुनिक ड्रोन खरीदेगा भारत, चीन के युद्धपोतों की होगी निगरानी


अत्याधुनिक ड्रोन खरीदेगा भारत, चीन के युद्धपोतों की होगी निगरानी

नई दिल्ली: समुद्र में चीनी सेना के किसी भी तरह के हरकतों को जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना 10 अत्याधुनिक ड्रोन खरीदने जा रही है।

दस ड्रोन खरीदे जायेंगे
जानकारी के मुताबिक, हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहे तनाव के मध्येनजर दुश्मन के युद्धपोतों के खिलाफ निगरानी क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने तत्काल 10 शिपबर्न ड्रोन प्राप्त करने का प्रस्ताव पारित किया है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों व किसी भी तरह के गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख सकते हैं।

फास्ट ट्रैक मोड में लाया गया प्रस्ताव
सरकार के सूत्रों ने बताया, “रक्षा मंत्रालय के समक्ष भारतीय नौसेना द्वारा फास्ट ट्रैक मोड में एक प्रस्ताव लाया गया है, जिसके तहत 10 नौसेना शिपबोर्न मानवरहित ड्रोन करीब 1240 करोड़ में खरीदने की योजना है।”

बड़े युद्धपोतों पर तैनात होंगे ड्रोन
उन्होंने कहा कि नौसेना की योजनाओं के अनुसार, इन ड्रोनों को बड़े आकार के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा और उन्हें चीनी और साथ ही भारतीय प्रादेशिक जल में और आसपास के अन्य विरोधियों की गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version