पवन शर्मा
शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है| पहले जारी हुए शेड्यूल की बात करें तो यह सीरीज 13 जुलाई से सीरीज शुरू होनी थी,पर अब इस सीरीज की तारीख में बदलाव किया गया है, जो नई तारीख सामने आई है उसके मुताबिक अब यह सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैंच की इस सीरीज पूरी तैयारी कर चुकी है, जिसके अंतर्गत भारतीय टीम दो इंट्रा-स्क्वायड मैच भी खेल चुकी है।
सीरीज की तारीख में बदलाव होने के कारण भारतीय टीम को अपनी तैयारीयों को अंतिम रूप देने का एक और मौका मिल गया है जिसका खिलाड़ी भरपूर फायदा उठा रहे हैं।इस दौरे पर भारत की दूसरे दर्जे की टीम गई है।
जिसके पीछे वजह है इंग्लैंड दौरा जँहा पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है जिस वजह से कई महत्वूर्ण खिलाड़ी इस सीमित ओवर सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएं है |
भारतीय कोच के तौर पर भी इस सीरीज में नेशनल क्रिकेट एकैडमी के चीफ और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मिस्टर भरोसमंद के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ गए हैं।
यह सीरीज यंगस्टर के लिए बहुत महत्वूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि हम सभी जानते है राहुल द्रविड़ बेहतरीन खिलाड़ी चुनने का कोई मौका नहीं चूकते है| चेतन सकारिया,वरुण चक्रवर्ती, देवदत्त पडीक्कल व् ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा क्रिकेटरों के लिए ये एक शानदार मौका है।
इस सीरीज में शिखर धवन टीम के कप्तान हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार को उप-कप्तानी सौंपी गई हैं। इसके आलावा अनुभव की भी टीम में कमी नहीं है, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या,कुलदीप यादव व् युजवेंद्र चहल जोकी टीम को मजबूती प्रदान करने में सक्षम है | भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की यह सीरीज अब 18 जुलाई से 29 जुलाई के बीच खेली जाएगी।
भारत बनाम श्रीलंका दौरे का नया शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:-
पहला वनडे इंटरनेशनल 18 जुलाई को आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, दूसरा वनडे इंटरनेशनल 20जुलाई को आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो व् तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल 23 जुलाई को आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जायेगा |
टी20 इंटरनेशनल पहला मैंच 25 जुलाई, दूसरा मैंच 27 जुलाई, तीसरा मैंच 29 जुलाई को होगा | सभी टी20 इंटरनेशनल प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाएंगे |

