Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कौन पड़ेगा भारी?

India vs South Africa: Who will prevail in the Boxing Day Test?

सेंचुरियन में आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच खेला जाना है. ODI विश्व कप के फाइनल में हार से आहत कप्तान रोहित शर्मा के लिए हार से उबरने का ये सही मौका है, दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज़ में अगर उन्हें कामयाबी मिलती है तो आगामी टी 20 विश्व कप के लिए उनके लिए बूस्टर डोज़ साबित हो सकती है। रोहित शर्मा क्रिकेट से विदाई से पहले एक ICC खिताब जीतने के लिए बहुत बेचैन हैं. इसका इज़हार उन्होंने मैच से पहले कल हुए मीडिया अट्रैक्शन में किया। फाइनल में हार से रोहित बहुत निराश दिखे और उन्होंने इसको स्वीकारा भी। रोहित ने कहा कि लड़कों ने बहुत मेहनत की थी, बहुत तैयारी की थी, खेले भी उसी तरह थे लेकिन फाइनल में वो न हो सका जिसका सबको इंतज़ार था. रोहित ने कहा अब कुछ बड़ा होना चाहिए। उनका इशारा टी 20 विश्व कप था जिसे वो जीतना चाहते हैं।

मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा जीवन में ऐसा होता है, सब चीज़ें आपके हिसाब से नहीं होतीं, निराशा भी होती है, उससे उबरने में थोड़ा समय भी लगता है.लेकिन अच्छी बात ये है कि फाइनल में हार के बाद भी सबने बड़ा सपोर्ट किया। कप्तान राहुल ने प्लेइंग इलेविन के बारे में भी संकेत दिया। रोहित ने शामी के उपलब्ध न होने का थोड़ा अफ़सोस भी जताते हुए कहा कि अब जो विकल्प हैं हमें उनमें बेस्ट चुनना है. रोहित ने ये तो क्लियर कर दिया कि टीम तीन पेसर्स के साथ पहले टेस्ट में जाएगी। रोहित ने बुमराह-सिराज को कन्फर्म करते हुए कहा कि फैसला प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार के बीच लेना है। दोनों ही अलग तरह के गेंदबाज़ हैं, हमें पिच देखकर ये तय करना है कि हमें सीमर चाहिए या स्विंग गेंदबाज़।

तीन पेसर का मतलब दो स्पिनर मैच में ज़रूर खेलेंगे और ये जडेजा और अश्विन की शक्ल में हो सकते है. बल्लेबाज़ी की बात करें तो रोहित के साथ यशस्वी ओपनिंग करते नज़र आ सकते हैं जिसका मतलब शुभमन गिल वन डाउन उतरेंगे. विराट कोहली नंबर चार, पांच और छः पर राहुल और श्रेयस उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच अबतक 42 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें लगभग बराबरी का मुकाबला है। भारत को 15 और साउथ अफ्रीका को 17 मैचों में कामयाबी मिली है जबकि 10 टेस्ट बराबरी पर ख़त्म हुए हैं. वहीँ दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो मेज़बान देश का पलड़ा भारी है. दक्षिण अफ्रीका के दौरों पर भारत ने अबतक 23 मैच खेले हैं जिनमें उसे 12 मैचों में हार और चार मैचों में जीत मिली है. ये टेस्ट मैच 26 दिसंबर यानि बॉक्सिंग डे पर खेला जा रहा है, बॉक्सिंग डे टेस्ट की बात करें तो यहाँ भी साउथ अफ्रीका भारत पर भारी पड़ रही है, दोनों के बीच 6 बॉक्सिंग डे टेस्ट खेले गए हैं जिनमें भारत ने दो और साउथ अफ्रीका ने चार में जीत हासिल की है. दोनों के बीच ये सातवां बॉक्सिंग डे टेस्ट है, देखना है कौन बाज़ी मारेगा।

Exit mobile version