सीरीज में बढ़त के इरादे के साथ उतरेगा भारत, दूसरा वनडे कल

फीचर्डसीरीज में बढ़त के इरादे के साथ उतरेगा भारत, दूसरा वनडे कल

Date:


सीरीज में बढ़त के इरादे के साथ उतरेगा भारत, दूसरा वनडे कल

भारत के युवा खिलाड़ी इस बार फिर से अपना दमदार प्रदर्शन दिखा के श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले दूसरे वनडे में ही सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

इंडिया ने श्रीलंकाई दौरे का शानदार आगाज किया है। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से मात दी थी । तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत के यंगस्टर एक बार फिर से  श्रीलंका को पठखनी देने के लिए मंगलवार को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर पृथ्वी शॉ, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों ने जुझारु बल्लेबाजी कर आसानी से रन बटोरकर टीम को सात विकेट से आसान जीत दिला दी ।

टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारत आक्रामक अंदाज में खेलना चाहता है जिस वजह से शॉ, ईशान और सूर्यकुमार को इस सीरीज मे जगह दी गई और फिलहाल वह उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे। उनके अच्छे प्रदर्शन से भारत का मध्यक्रम भी मजबूत हुआ है। अपना पहला वनडे खेल रहे ईशान और सूर्यकुमार ने तो आते ही अपने हाथ खोलने शुरु कर दिये थे  हालाकि श्रीलंका की गेंदबाजी भी उतनी प्रभावशाली नहीं थी जिससे भारत ने 37वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली ।

सुपरवुमेन बनीं भारत की हरलीन, सबने की तारीफ

अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद कम है क्योंकि भारत चाहेगा इस मैच को जीतकर श्रृंखला अपने नाम की जाए और तीसरे वनडे में अन्य युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए चाहेगा। एक मात्र मनीष पांडे हैं जिनको बाहर होने का खतरा सता रहा होगा, जिन्होंने 40 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 26 रन बनाए। शॉ ने अपने वापसी वाले मैच में कुछ बढ़िया स्ट्रोक लगाए लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। कुलदीप-चहल की वापसी तय है उन्होने पिछले मैच मे ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। श्रीलंका अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी, वरना उसके हाथ से ये सीरीज निकल जाएगी ।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related