Site icon Buziness Bytes Hindi

Services PMI: देश के सर्विस सेक्टर की रफ्तार सुस्त, नवंबर में निचले स्तर पर पहुंचा पीएमआई

t0501 23

Services PMI: देश के सर्विस सेक्टर की रफ्तार सुस्त हो गई है। सर्विस सेक्टर की रफ्तार नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं है। नए आर्डर मिलने और काम पूरा करने की धीमी रफ्तार के चलते सर्विस सेक्टर ने ये गिरावट आई है। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक नवंबर में निचले स्तर 56.9 पर पहुंच गया है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में ये 58.4 पर था।

विस्तार की दर दीर्घकालिक औसत से अधिक मजबूत

मासिक आधार पर गिरावट के बाद, विस्तार की दर दीर्घकालिक औसत से अधिक मजबूत है। खरीद प्रबंधक सूचकांक(पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय कम होने से होता है। सर्वेक्षण सेवा की करीब 400 कंपनियों को भेजे प्रश्नावली के जवाबों पर आधारित है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत के सेवा क्षेत्र ने तीसरी वित्त तिमाही के मध्य में तेजी को खो दिया है। हालांकि हम सेवाओं की मजबूत मांग देखते हैं। जिससे नए आर्डर मिलने और काम पूरा करने की गति बढ़ेगी।

कीमतों की बात करें तो कच्चे माल और काम पूरा करने की दरें आठ महीने के निचले स्तर पर फिसली हैं। रोजगार के मोर्चे पर सेवा कंपनियों ने कारोबार के मुख्य तौर पर स्थिर स्तर पर रहने से नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। इस बीच एसएंडपी ग्लोबल इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट सूचकांक नवंबर में 57.4 रहा, जो अक्टूबर में 58.4 प्रतिशत था।

Exit mobile version