भारत-रूस रक्षा साझेदारी को नई मजबूती, पुतिन की भारत यात्रा से पहले ड्यूमा ने सैन्य समझौते को दी मंजूरी

इंटरनेशनलभारत-रूस रक्षा साझेदारी को नई मजबूती, पुतिन की भारत यात्रा से पहले...

Date:

न्यूज़ डेस्क – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। यह दौरा दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यात्रा से पहले ही रूस की संसद के निचले सदन ‘ड्यूमा’ ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को मंजूरी दे दी है।

रक्षा सहयोग को नई दिशा

यह समझौता इस साल फरवरी में दोनों सरकारों के बीच हुआ था। इसके तहत सैन्य उपकरणों और रसद के पारस्परिक उपयोग को लेकर प्रावधान तय किए गए हैं।

ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने कहा —

“भारत और रूस के संबंध रणनीतिक और व्यापक हैं। यह समझौता दोनों देशों के रिश्ते को नई दिशा देने वाला कदम है।”

समझौते की खास बातें

भारत और रूस एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र और बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण और राहत कार्यों में मिलकर काम करेंगी।

सैन्य उपकरणों की तैनाती और साजो-सामान की अदला-बदली भी इसी समझौते के तहत होगी।

ड्यूमा की वेबसाइट पर जारी नोट में कहा गया है कि इस समझौते से दोनों देशों की सैन्य साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी और यह आपदा राहत से लेकर मानवीय सहयोग तक कई क्षेत्रों में कारगर साबित होगा।

पुतिन की भारत यात्रा में होंगे बड़े फैसले

राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है। इनमें —

ब्रह्मोस मिसाइल के अगले संस्करण का सह-उत्पादन और निर्यात समझौता

S-500 एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति पर बातचीत

नए लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों के संयुक्त उत्पादन पर फैसला शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...