Site icon Buziness Bytes Hindi

IMD: विश्व प्रतिस्पर्धा रैकिंग में भारत 40 वें स्थान पर पहुंचा, भारत का आर्थिक प्रदर्शन भी कमजोर

IMD: विश्व प्रतिस्पर्धा रैकिंग में भारत तीन पायदान नीचे गिर गया है। भारत जहां पहले 37 वें स्थान पर था। इस बार वो 40 वें स्थान पर खिसककर पहुंच गया है। इस साल रैंकिंग में पहले तीन स्थानों पर डेनमार्क, आयरलैंड व स्विटजरलैंड हैं। नीदरलैंड पांचवें, ताइवान छठे और हॉन्गकॉग सातवें, स्वीडन आठवें और अमेरिका नौवें और संयुक्त अरब अमीरात 10 वें स्थान पर है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलेपमेंट ने वर्ल्ड कॉम्पटीटिवनेस रैंकिंग ‘विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक’ जारी की है। इसकी ओवरऑल रैंकिंग में सिंगापुर भी तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंचा है। जबकि भारत को इस रैंकिंग में नुकसान है। भारत की रैंकिंग में तीन स्थान की गिरावट आई है और भारत 40वें नंबर पर है। पिछले साल भारत सूची में ओवरऑल रैंकिंग 37 नबर पर था।

भारत की रैंकिंग में गिरावट

आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार दक्षता के मामले में भारत की स्थिति में सुधार है। हालांकि बिजनेस दक्षता, आधारभूत ढांचे विकास, आर्थिक प्रगति मामले में भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है। आर्थिक प्रगति में भारत 2022 में 28वें नंबर पर था और इस साल 2023 में भारत की रैंकिंग 33 है। सरकार दक्षता मामले में भारत 2023 की रैंकिंग 44 है। जो कि साल 2022 में 45 नंबर पर थी। व्यापार दक्षता में भारत की रैंकिंग 28 है। जो 2022 में 23 वें स्थान पर थी। आधारभूत ढांचा विकास में भारत की रैंकिंग इस साल 52 वें स्थान पर है जबकि पिछले साल यह 49 वें स्थान पर थी।

विश्व की 64 अर्थव्यवस्थाओं में सिंगापुर चौथे स्थान पर आईएमडी वर्ल्ड कॉम्पटीटिवनेस सेंटर ;विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांकद्ध ने विश्व की 64 अर्थव्यवस्थाओं में सिंगापुर को चौथे नंबर पर रखा। साल 2022 में सिंगापुर तीसरे स्थान पर था। 2019 और 2020 में सिंगापुर रैंकिंग में पहले स्थान पर था। लेकिन 2021 में सिंगापुर सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गया। इस साल 2023 रैंकिंग में पहले तीन स्थानों पर डेनमार्क, आयरलैंड और स्विटजरलैंड हैं। नीदरलैंड पांचवें, ताइवान छठे, हांगकाॅग सातवें, स्वीडन आठवें और अमेरिका नौवें और संयुक्त अरब अमीरात 10वें स्थान पर है।

आर्थिक गतिविधियों में तेजी, आईएमडी क्या!

कोरोना महामारी के बाद अब आर्थिक गतिविधियों में तेजी है। इसी कारण थाईलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया की रैंकिंग में सुधार हुआ। बीते साल रैंकिंग में यूरोप के पांच देश टॉप 10 में थे। आईएमडी एक स्विस फाउंडेशन है। जो स्विटजरलैंड में है। आईएमडी वर्ल्ड कॉम्पटीटिवनेस ईयरबुक प्रकाशित करता है। जिसमें किसी देश की आर्थिक प्रगति, व्यापार दक्षता, सरकार प्रभावशीलता और वहां के आधारभूत ढांचे को पैमाना बनाते हैं।

Exit mobile version