भारत की इन जगहों पर में मिलता है भरपेट खाना वो भी मुफ्त में, एक बार जरूर जाना

ट्रेवलभारत की इन जगहों पर में मिलता है भरपेट खाना वो भी...

Date:


भारत की इन जगहों पर में मिलता है भरपेट खाना वो भी मुफ्त में, एक बार जरूर जाना

दुनियाभर में बहुत सारी खाने की जगह ऐसी हैं जहां पर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। इन सब जगहों पर जाकर खाने के लिए आपके पास पैसों का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आपकी जेब इजाजत नहीं दे रही है तो भी आप टेस्टी खाने का आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप मुफ्त में लाजवाब खाने का स्वाद चख सकते हैं।

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर

भारत की इन जगहों पर में मिलता है भरपेट खाना वो भी मुफ्त में, एक बार जरूर जाना

पंजाब के अमृतसर में बनें स्वर्ण मंदिर में रोज मुफ्त में खाना मिलता है। इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कोई भी गरीब व्यक्ति भरपेट खाना खा सकता है। तो अगली बार अमृतसर जाने का प्लान हो तो स्वर्ण मंदिर जाना न भूलें।

पप्पावाडावाडा, कोच्चि

pappadavada

केरल में बने इस रेस्टोरेंट के बाहर एक फ्रिज रखी हुई है, जिसमें रेस्टोरेंट में जो भी लोग खाना छोड़ देते हैं उसे इसमें रख दिया जाता है। इस खाने को जरूरतमंदों में बांट दिया जाता है। कोई भी इस फ्रिज में से खाना निकालकर खा सकता है। इस फ्रिज का नाम ट्री ऑफ गुडनेस रखा गया है।

जनकीय भक्षणशाला, पाथीरापल्ली, केरल

जनकीय भक्षणशाला, पाथीरापल्ली, केरल

केरल के इस रेस्टोरेंट में बहुत ही लाजवाब खाना मिलता है। सफर के दौरान सैलानियों के पैसे अगर खत्म हो गए हो तो वो यहां जाकर खाना खा सकते हैं। अगर खाना खाने के बाद किसी को पैसे देने का मन है तो यहां पर दान पात्र रखा हुआ है जिसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार पैसे डाल सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल जरुरतमंदों के भोजन पर खर्च किया जाता है। रेस्टोरेंट का नाम है ‘जनकीय भक्षणशाला’ यानि की जनता भोजनालय। इनका मोटो है- ‘ईट ऐज मच ऐज यू वांट, गिव ऐज मच ऐज यू कैन’ ‘Eat as much as you want, give as much as you can’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related