Site icon Buziness Bytes Hindi

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मुकाबला 1 मार्च को

pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बनाये गए कार्यक्रम को ICC को सौंप दिया है जिसके मुताबिक चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अगले साल 1 मार्च को है. हालाँकि अभी तक ये तय नहीं कि भारतीय टीम पाकिस्तान मैच खेलने जाएगी भी या नहीं या फिर एक बार फिर हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट का आयोजन होगा और भारत अपने मैच पाकिस्तान के बाहर किसी अन्य देश में खेलेगी।

फिलहाल पेश किये कार्यक्रम के मुताबिक यह टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें 10 मार्च ‘रिजर्व डे’ होगा। बता दें कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने 15 मैचों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया है, जिसमें भारत के मैच सुरक्षा और ‘लॉजिस्टिक’ को ध्यान में रखते हुए लाहौर में रखे गए हैं। कार्यक्रम के मुताबिक 7 मैच लाहौर में, 3 मैच कराची में और 5 मैच रावलपिंडी में रखे गए हैं।’

पहला मैच कराची में रखा गया है, जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होंगे, जबकि फाइनल लाहौर में होगा। भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीँ ग्रुप बी में Australia, दक्षिण अफ्रीका, England और अफगानिस्तान शामिल हैं।

बता दें कि हाल ही में आईसीसी टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने इस्लामाबाद में पीसीबी अध्यक्ष नकवी से मुलाकात की थी। इससे पहले विश्व निकाय की सुरक्षा टीम ने आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। पिछली बार पाकिस्तान ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत 2023 में एशिया कप की मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे. जहाँ तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की बात है तो BCCI के अलावा इसमें भाग लेने वाले देशों के सभी बोर्ड प्रमुखों ने पूरा समर्थन दिया है, जबकि भारतीय बोर्ड सरकार से सलाह लेने के बाद आईसीसी को इस बारे में अपडेट करेगा।

Exit mobile version