Site icon Buziness Bytes Hindi

Indian Navy: आज से तीन दिवसीय सम्मेलन, शीर्ष कमांडर करेंगे समुद्री सुरक्षा की समीक्षा

t0401 5

Indian Navy: हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के बीच आज सोमवार से भारतीय नौसेना का तीन दिवसीय शीर्ष सम्मेलन शुरू हो रहा है। आज सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में शीर्ष कमांडर भारतीय समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा करेंगे।

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी इस सम्मेलन में नौसेना कमांडरों के साथ बातचीत करेंगे। सम्मेलन और एनएसए, सेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुखों के साथ बातचीत का उपयोग परिचालन वातावरण विश्लेषण करने, तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और समुद्री बलों की तैयारी का आकलन करने के लिए किया जाएगा।

कई नीतिगत निर्णयों पर मंथन

इसके अलावा नौसेना कमांडरों का ये सम्मेलन द्विवार्षिक आयोजन है। जो महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श और निर्माण के लिए आपस में बातचीत की सुविधा प्रदान करता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार की अध्यक्षता में भारतीय नौसेना का वरिष्ठ नेतृत्व पिछले छह महीनों के दौरान किए सामग्री, प्रमुख परिचालन, मानव संसाधन, रसद, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेगा। नौसेना सम्मेलन में आगामी महीनों में आगे बढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन देश के समग्र आर्थिक विकास के लिए जरूरी सुरक्षित समुद्री वातावरण के विकास की दिशा में कई अंतर-मंत्रालयी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ नौसेना कमांडरों की संस्थागत बातचीत का अवसर भी प्रदान करेगा।

Exit mobile version