Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत की संस्कृति और सभ्यता को जानना चाहते है तो इन मंदिरों में जरूर जाए


भारत की संस्कृति और सभ्यता को जानना चाहते है तो इन मंदिरों में जरूर जाए

भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता को लेकर दुनियाभर में प्रसिद्ध है, यहां  सभी धर्मों के लोगों को एक समान अधिकार मिला है। यहां की संस्कृति और सभ्यता को देखने दूर – दूर से लोग आते है | अगर आप भी भारत की संस्कृति और सभ्यता को जानना चाहते है तो इन मंदिरों में जरूर जाए | 

कमल मंदिर, दिल्ली

ये मंदिर देश की राजधानी दिल्ली में है, ये बहाई समुदाय का पवित्र स्थल है। इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है और ना ही पूजा की जाती है, लेकिन फिर भी मंदिर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। लोटस टेंपल को देखने लोग दूर -दूर से आते है | 

Read also: भीड़-भाड़ से दूर इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाए , अद्भुत है यहां की सुंदरता

स्वर्ण मंदिर, अमृतससर

गोल्डन टेम्पल अमृतससर में है, यहाँ की खास बात है की मंदिर में चार दरवाजे हैं, जिसका तात्पर्य है सभी धर्मों के लोग मंदिर आ सकते हैं। पंजाब का यह पवित्र धार्मिक स्थल में से एक है। यहां लाखों की संख्या में लोग आते है | 

महाबोधि मंदिर, बोधगया

महाबोधि मंदिर बिहार राज्य के बोधगया जिले में है, ये खासकर बौध धर्म के अनुयायियों के लिए बनाया गया है | इतिहासकारों का माना है की बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसके अलावा बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध ने सर्वप्रथम ज्ञान का उपदेश दिया था। ये जगह भी काफी पावन  स्थल है | 

Read also: दक्षिण भारत में इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाए, आएगा खूब मज़ा

Exit mobile version