तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कल देर रात खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मैच में कैरिबियाई टीम ने पांच विकेट से कामयाबी हासिल कर सीरीज़ को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है. मैच की टाइमिंग को दो बार बढ़ाया गया क्योंकि खिलाडियों का सामान नहीं आ पाया था, एक समय तो ऐसा लग रहा था कि शायद मैच ही न हो लेकिन बाद में एयरपोर्ट से सामान आने पर मैच खेला गया. भारत ने पहले खेलते हुए भारत की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर पूरे नहीं खेल सकी और दो गेंद पहले 138 रन बनाकर आउट हो गयी, जवाब में कैरिबियाई टीम ने लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर पूरा कर लिया।
Read also: Ind Vs Pak CWG 2022: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकटों से रौंदा
मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा, मैच का आखरी ओवर आवेश खान ने डाला जिनकी पहली गेंद पर डी थॉमस ने छक्का जड़ दिया. इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया। थॉमस ने 19 गेंद पर 31 रनों की तेज़ पारी खेली, ओपनर ब्रैंडन किंग ने 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम की जीत की ओर आगे बढ़ाया। टीम किट के देर से पहुंचने के कारण मैच तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय टीम पूरी पारी में कभी भी लय हासिल नहीं कर पाई.
इससे पहले, वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने अपने चार ओवरों में 17 रन के बदले 6 विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. मैच की पहली ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। मैककॉय ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी की। उनकी गेंदों पर मिल रहे अतिरिक्त उछाल का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। भारत के लिए सिर्फ ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ही कुछ प्रभाव छोड़ सके.भारत ने आखिरी चार विकेट 11 रन के अंदर गंवाए।

