भारत ने एक विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी साख बढ़ाई: राष्ट्रपति

फीचर्डभारत ने एक विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी साख बढ़ाई: राष्ट्रपति

Date:


भारत ने एक विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी साख बढ़ाई: राष्ट्रपति

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि अपने जीवंत लोकतंत्र के बल पर भारत ने एक जिम्मेदार और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी साख बढ़ाई है।

राष्ट्र के नाम संदेश
राष्ट्रपति ने सोमवार को यहां 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि भारत के सुदृढ़ और सिद्धान्त-परक रवैये के विषय में अंतरराष्ट्रीय समुदाय भली-भांति अवगत है। उन्होंने कहा, “ भारत, प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए, विश्व-समुदाय में अपना समुचित स्थान बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत का प्रभाव-क्षेत्र और अधिक विस्तृत हुआ है तथा इसमें विश्व के व्यापक क्षेत्र शामिल हुए हैं।”

भारत का बढ़ता प्रभाव
श्री कोविंद ने कहा कि इस साल भारत ने जिस असाधारण समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा-परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में प्रवेश किया है। यह हमारे बढ़ते प्रभाव का सूचक है। उन्होंने कहा कि विश्व-स्तर पर, राजनेताओं के साथ सम्बन्धों की गहराई कई गुना बढ़ी है। राष्ट्रपति ने विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय हमारे देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा,“ दूसरे देशों में बसे भारतीयों ने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की है। उनमें से कुछ लोग राजनैतिक नेतृत्व के उच्च स्तर तक पहुंचे हैं और अनेक लोग विज्ञान, कला, शिक्षा, समाज सेवा और व्यापार के क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान कर रहे हैं। आप सभी प्रवासी भारतीय अपनी वर्तमान कर्म-भूमि का भी गौरव बढ़ा रहे हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related