IND vs AUS: मोहाली का नागपुर में हिसाब बराबर

स्पोर्ट्सIND vs AUS: मोहाली का नागपुर में हिसाब बराबर

Date:

वर्षा से बाधित नागपुर टी 20 आई को टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर जीत लिया। सिर्फ आठ ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी की और टीम इंडिया को 91 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद 46 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 7.2 ओवरों में चार विकेट के नुक्सान पर पूरा का लिया। इसके साथ तीन मैच की यह श्रंखला 1-1 से अब बराबर हो गयी है, श्रंखला का निर्णायक तीसरा टी 20 हीअदराबाद में कल खेला जायेगा जहाँ टिकटों की मारामारी को लेकर एक महिला क्रिकेट फैन की जान भी जा चुकी है. 

अब आठ के मैच का क्या हाल बयान करना और किसी भी खिलाड़ी की परफॉरमेंस को क्या जज करना। इतने छोटे मैच में कोई भी गेंदबाज़ कूटा जा सकता है और कोई बल्लेबाज़ कूट सकता। अब ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों पर 43 जड़ दिए तो भारत की ओर से यही काम कप्तान रोहित शर्मा ने कर दिया, उन्होंने 20 गेंदों में 46 रन कूट दिए. भारत की ओर बुमराह, हर्षल और चहल कुट गए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेज़लवुड, पैट कमिंस और डेनियल साइंस की धुनाई हुई. दोनों तरफ के गेंदबाज़ों में सिर्फ अक्षर पटेल ने प्रभावकारी गेंदबाज़ी की और पहले मैच की तरह इस बार भी विकेट चटकाने में आगे रहे.

दोनों टीमों की तरफ काफी समान तरह का प्रदर्शन हुआ, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्सवेल शून्य पर विदा हुए तो भारत के सूर्यकुमार को भी पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. दिनेश कार्तिक को दो गेंदें मिलीं और उन्होंने अपना कैमियो रोल प्ले करते हुए एक छक्का और एक चौका जड़कर भारत को मैच जीता दिया। वैसे मैच चाहे जितना छोटा हो मैच ही होता है, भारत के लिए श्रंखला जीतने के लिए इसे जीतना ज़रूरी था, तो इस मैच पर और कुछ खास बात नहीं, ऐसे मैच आम तौर पर बाद में बैटिंग करने वाली ही टीम जीतती है इसलिए पहले मैच में 208 की रक्षा न कर पाने का दाग इस मैच के जीतने से नहीं धुलेगा। उम्मीद करता हूँ हैदराबाद में पूरे ओवर का मैच हो और टीम इंडिया उसे शान से जीतकर पहले मैच की हार का क़र्ज़ उतार सके.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related