Site icon Buziness Bytes Hindi

Prophet Muhammad controversy: भारत को मिला डच सांसद का साथ, कहा- झुकने की जरूरत नहीं

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की टिप्पणी के बाद अब यह मुद्दा अन्तर्राष्ट्रीय हो चूका है, एक तरफ जहाँ 15 मुस्लिम देशों ने भारत से इस मामले में सीधे रूप से या बयान जारी कर अपना विरोध जताया है वहीँ इस मामले में अब एक डच सांसद का भारत को समर्थन मिला है, डच सांसद गीर्ट विल्डर्स ने भारत से कहा कि उसे मुस्लिम देशों के सामने झुकने की बिलकुल ज़रुरत नहीं। बता दें कि गीर्ट विल्डर्स नीदरलैंड के दक्षिणपंथी राजनीतिक दल ‘पार्टी फॉर फ्रीडम’ के सदस्य हैं।  

Read also: पैग़म्बर मोहम्मद विवाद मामले में अब UNO की एंट्री

गीर्ट विल्डर्स को अंतर्राष्ट्रीय पर जिस तरह से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है उसपर सख्त ऐतराज़ है। उन्होंने कहा कि मेरे भारीतय मित्रों इस्लामिक देशों से डरने की ज़रुरत नहीं बल्कि अपनी आज़ादी के लिए डटे रहने की ज़रुरत है। उन्होंने इस बारे कई ट्वीट भी किये जिनमें हैरानी जताते हुए कहा कि एक भारतीय राजनेता के बयान पर मुस्लिम देश इस तरह रियेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि भारत को माफी नहीं मांगनी चाहिए।

Read also: आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि सच तो यह है इस्लामिक देशों की टिप्पणियों पर ध्यान ही नहीं देना चाहिए, उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण से बात सिर्फ बिगड़ती ही है। उन्होंने कहा कि मुझे भी बहुत सी धमकिया मिलती हैं लेकिन मैं सच बोलना कभी नहीं बंद कर सकता। बता दें कि जब से भाजपा नेता नूपुर शर्मा की ओर से पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ यह टिप्पणी आई है देश भर में हंगामा मचा हुआ है, जिसने अब अंतर्राष्ट्रीय रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कुवैत के बाज़ारों से भारतीय उत्पादों को हटाया जा रहा है और खाड़ी के अन्य देशों में यही हो रहा है, कुछ देशों में तो वहां काम कर रहे भारतीय कामगारों को भी नौकरी से निकाला जा रहा है।

Exit mobile version