Site icon Buziness Bytes Hindi

एक बार जरूर करे पानी में तैरने वाली इस मेट्रो का सफर!

India First Water metro

लाइफस्टाइल डेस्क। मेट्रो रेल आज के समय में कई शहरों में उपलब्ध है, इसे लाइफ लाइन भी कहा जाता है। लेकिन आज हम जमीन के नीचे और ऊपर चलने वाली मेट्रो नहीं बल्कि पानी में तैरने वाली मेट्रो के बारे में बताएंगे। अगर आप केरल के कोच्चि में घूमने जाते है तो पानी पर दौड़ाने वाली मेट्रो में सफर जरूर करे।

बता दे, 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को पानी में तैरने वाली मेट्रो का सौगात दिया। ये एक ऐसी मेट्रो ट्रेन है जो पानी के ऊपर चलती है, आप इसे एक तरह का ट्रेन बोट्स कहा सकते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, यह मेट्रो दस द्वीपों के बीच चलेगी। पहले चरण में हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनल और विट्टिला-कक्कानाड टर्मिनल में चेलेगी वही, दूसरे रूट में वायटिला और कक्कनाड तक चलेगी।

अभी दोनों रूट पर चलने वाली वाटर मेट्रो के लिए किराया लगभग 20 रुपये से लेकर लगभग 40 रुपया रखा गया है। इस मेट्रो के लिए साप्ताहिक, मासिक और तिमाही पास भी मिलेंगे। आप कोच्चि वन ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते है।

इस मेट्रो में 50 से 100 यात्री बैठ सकते हैं और ये रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं देगी। आप इस मेट्रो से खूबसूरत और मनमोहक दृश्यों का मजा ले सकते है।

Exit mobile version