Cyber Security Sector Jobs: इंटरनेट पर काम करने वाले बहुत से लोग हैं, लेकिन ऐसे कम ही हैं जो जानते हैं कि इंटरनेट को स्कैमर्स से कैसे बचाया जाए। इसी को साइबर सुरक्षा कहते है। भारत में दुनिया की साइबर सुरक्षा नौकरियों का केवल छह फीसद है। मतलब देश में उपलब्ध नौकरियों की संख्या और नौकरी करने वाले लोगों की संख्या के बीच बड़ा अंतर है। यह एक समस्या है इसका कारण कुशल लोगों का ना होना है। जो हमें साइबर खतरों से बचा सकने में सक्षम हो।
टेक स्टाफिंग फर्म टीमलीज द्वारा किए सर्वें में पाया कि वर्तमान में, मई 2023 तक साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में लगभग 40,000 नौकरी हैं। इन नौकरियों को भरने के लिए उचित स्किल्ड साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल ही नहीं हैं। साइबर सिक्योरिटी में स्किल्ड स्पेशलिस्ट की डिमांड सप्लाई के मुकाबले में ज्यादा है। जिससे 30 फीसद का अंतर पैदा हो गया है।
2023 के शुरूआत में 2 हजार से अधिक साइबर हमले
2023 के शुरूआती महीनों में, भारतीय संगठनों को हर हफ्ते दो हजार से अधिक साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक थी। इन हमलों के लिए स्वास्थ्य सेवा उद्योग एक पॉपुलर टार्गेट था। जिस पर 7.7 फीसदी की दर से साइबर हमले हुए। ग्लोबल लेवल पर, साइबर हमलों की संख्या में 7 फीसद की वृद्धि हुई, प्रति सप्ताह 12 सौ से अधिकक हमले हुए।
साइबर सिक्योरिटी में भारत बहुत पीछे
रिपोर्ट के अनुसार 2023 में, भारत में लगभग 0.3 लाख लोग साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे थे। यह संख्या 2022 में 0.21 मिलियन और 2021 में 0.1 लाख से बढ़ी जरूर है लेकिन भारत बहुत भी दुनिया के अन्य देशों से पीछे हैं।
पूरी दुनिया की तुलना में, जिसमें लगभग 4.7 लाख साइबर सुरक्षा पेशेवर हैं। भारत में इस क्षेत्र में काम करने वाले कम लोग हैं। साइबर सुरक्षा से पैसा कमाने की बात की जाए तो भारत ने 222 बिलियन डॉलर पूरी दुनिया में कमाई में से लगभग 2.50 बिलियन डॉलर ही कमाए। इसका मतलब साइबर सुरक्षा नौकरियों और कमाई में भारत की हिस्सेदारी अन्य देशों की तुलना में काफी कम है।
